336 total views

अलमोड़ा रेडक्रोस सोसायटी के निर्वाचन ,निर्वाचन अधिकारी डॉ.एच. सी.एस. मर्तोलिया,अपर चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में सम्रन्न हुवा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मनोज सनवाल अध्यक्ष व विनित बिष्ट उपाध्यक्ष चुने गये । नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को रेडक्रॉस के संविधान की शपथ दिलाई गई। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मानवता व परसेवा हमारा मूल कर्तव्य है। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। जनसेवा के अनुरूप रेडक्रॉस अल्मोड़ा को राज्य में शीर्ष पर स्थापित करना है। सनवाल ने कहा कि अगली बैठक में उप समितियों का गठन किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर भी रेडक्रॉस को मजबूत करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के प्रवन्ध समिति का चुनाव बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा के सभागार में हुवे जिसमें मनोज सनवाल अध्यक्ष, विनीत बिष्ट उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा राज्य प्रतिनिधि पद पर बी एस मनकोटी को सर्वसम्मति से चुना गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत करके हुवे निवर्तमान अध्यक्ष किशन चन्द्र गुरुरानी ने सदन को सम्बोधित किया। उन्होंने रेडक्रॉस अल्मोड़ा की विगत उपलब्धि व लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांकर डेनियल व अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.