102 total views

दन्या पुलिस ने सीएचसी धौलादेवी में चलाया जागरुकता कार्यक्रम
आशा कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक कर गौरा शक्ति में कराया रजिस्ट्रेशन, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

अल्मोड़ा 26 दिसम्बर थाना दन्या पुलिस ने दन्या क्षेत्रान्तर्गत सीएचसी धौलादेवी में आशा कार्यकर्ताओं को जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में बताकर महिला सुरक्षा/कानून की जानकारी दी गयी।
सभी आशा कार्यकर्ताओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में बताते हुए एप इंस्ट्राल कराया गया तथा 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर मुश्किल परिस्थितियों में तत्काल सहायता हेतु प्रयोग विधि व इसके उपरान्त पुलिस कार्यवाही से परिचित कराया गया व एप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विशेष फीचर गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाकर स्व रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा परिचित अन्य महिलाओं को भी गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
साईबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी देकर बचाव के तरीके समझाये गये साथ ही टोल फ्री नंबर 1930 व उत्तराखण्ड पुलिस के सभी हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.