91 total views

हेहरादून उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग  अब होमगाड़्स के बेतन में और बढोत्तरी करने जा रहा है  सूत्रौ ने  बताया  कि शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग मेंअधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब इनका वेतन में बृद्धि होगी ।

होमगार्ड विभाग की तरफ से इसके लिए पूर्व में शासन को  प्रस्ताव भेजा गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होमगार्डस के वेतन से जुड़ी घोषणा भी की थी। काफी समय के बाद  प्रस्ताव  के अनुरूप  विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी की गई है।

शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को ₹1700 प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय ₹2000 प्रति माह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published.