63 total views
अल्मोड़ा, 1जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड भैंसियाछाना के दुरस्त ग्राम बबुरियानायल में जनता दरबार लगाया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना गया तथा जनपद में संचालित योजनाओं का आंकलन तथा स्थानीय समस्याओं व समाधान करने हेतु भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति को प्राप्त हो पा रहा है या नहीं के उद्देश्य से प्रशासन की टीम ने निरीक्षण भी किया। यहां ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित विभाग को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा विभिन्न समस्याओं का समाधान मैके पर भी किया गया। साथ ही विभागों को समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया गया।
निरीक्षण/शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान द्वारा दिए गए।