336 total views

अल्मोड़ा 18 फरवरी वनस्पति विज्ञान विभाग में आज एक सेमिनार आयोजिक किया गया है । जिसमें पर्यावरणविदों, अनुसंधानकर्ता व विद्वान चिन्तन करेंगे इसमें लोग आन लाईन जुटेंगे ।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार ने जानकारी दी है कि दिनांक 18 फरवरी,2022 को अपराह्न 2 बजे से वनस्पति विज्ञान विभाग में 17-18 अप्रैल को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रोस्पेक्टिव्स ऑफ प्लांट बेस्ड वैदिक एंड कल्चरल प्रैक्टिस ऑफ इंडियन हिमालयन रीजन इन ह्यूमन एंड एनवायर्नमेंटल हेल्थ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार के संबंध में एडवाइजरी एवं ऑर्गनाइजिंग कमिटी की एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सेमिनार के संबंध में विस्तार से सदस्यों के साथ मंथन किया जाएगा

। डॉ बलवंत कुमार ने बताया कि हिमालयी पर्यावरण, वैदिक प्लांट्स, हिमालयी संस्कृति को अंतराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने आदि के लिए यह सेमिनार आयोजित होगा। इस सेमिनार में देशभर के ख्यातिप्राप्त विद्वान, शिधार्थी, अकादेमिक सदस्य भागीदारी करेंगे।

 336 total views

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के विधि संकाय में संविधान दिवस मनाया गया।
विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो ए.के.पंत और विभाग अध्यक्ष प्रो जे.एस बिष्ट के संयोजन में संविधान दिवस के अवसर पर विधि और संविधान को लेकर विमर्श किया गया। विधि संकाय के विद्यार्थियों संविधान के मूलभूत सिद्धान्तों , भारतीय लोकतंत्र और संविधानवाद पर प्रकाश डाला। विधि संकाय में दो विद्यार्थियों को इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रथम पुरस्कार भी दिया जा रहा है। इसमें अभिनव मित्र और मोहित भौर्याल को वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।दोनों विद्यार्थियों ने ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संविधान दिवस में विधि के छात्रों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। विद्यार्थियों ने संविधान के मर्यादाओं को उच्च शिखर में ले जाने की प्रतिज्ञा भी ली। विधि विद्यार्थी विधि की मर्यादाओं को मानने के लिए समर्पित हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर समाजवाद और लोकतंत्र, लोककल्याण आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर विधि संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एस. डी. शर्मा सहित समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी शामिल थे।