335 total views

दिसम्बर, 2021 विगत माहों में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त विकासखण्डों में आयोजित किये गये बहुउद्देशीय शिविरों में आम जनता द्वारा दर्ज करायी गयी विभिन्न विभागों में शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागर में जल संस्थान, जल निगम, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच आदि कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली। जिलाधिकारी ने दर्ज करायी गयी शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो जाता है उस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को अवश्य अवगत कराया जाय।
                              जिलाधिकारी ने जल निगम/जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों को लम्बित न रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लो वोल्टेज के कारण बाधित हो रही है इसके निस्तारण हेतु तत्काल विद्युत विभााग से सम्पर्क कर पेयजल आपूति बहाल की जाय। जो पेयजल लाईनें क्ष्रतिग्रस्त है उन्हें तत्काल ठीक किया जाय।


                                  जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ताओं  द्वारा जो शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं उन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करें। इस समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारी बी0एस0 देवड़ी सहित निर्माणाधीन संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।