Loading

अल्मोड़ा 1 मार्च यूक्रेन-रूस के मध्य चल रहे युद्ध मे चिकित्सीय सेवा हेतु रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने डॉक्टर जे.सी. दुर्गापाल व मनी नमन का नाम प्रस्तावित किया।
ज्ञातव्य हो कि रेडक्रॉस विभिन्न सेवाकार्यों में युद्ध के दौरान सेवा व सहायता कार्य भी करती है। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के चेयरमैन मनोज सनवाल ने राज्य शाखा उत्तराखण्ड व राष्ट्रीय मुख्यालय रेडक्रॉस को चिकित्सक डॉ जे.सी. दुर्गापाल व रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर मनी नमन (मनीष तिवारी) का नाम उनकी स्वेच्छा से यूक्रेन में चिकित्सीय सेवा हेतु प्रस्तावित किया है।
गौरतलब है,कि इस समय रूस-यूक्रेन के बीच वहाँ की रेडक्रॉस समिति जैनेवा संधि के फलस्वरूप सक्रियता से कार्य कर रही है।

Author