127 total views

अल्मोड़ा कप्तान के कुशल नेतृत्व का कमाल

नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांटेड 420 को देहरादून से धर दबोच लाई दन्या पुलिस

4 जिलों मे वांटेड था ₹2,500 का इनामी अभियुक्त

श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।
श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 8 दिसंबर 2022 को वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी- जेल रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल 04 जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी, अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर है, जो 5 महीनों से फरार चल रहा था।

अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध 14 अभियोग दर्ज है

  1. Fir no-14/22 धारा 420 ipc थाना दन्या अल्मोड़ा
  2. Fir no 20/22 धारा 420 IPC थाना लमगड़ा अल्मोड़ा
  3. Fir no 263/2022 धारा 420 ipc थाना काशीपुर
  4. Fir no- 134/2022 धारा 420 ipc थाना रामनगर
  5. Fir no-102/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी-
  6. Fir no- 297/2022 धारा 2/3 गैगस्टर थाना मुखानी
  7. Fir no – 18/2022 धारा 420 ipc थाम मल्ली ताल
  8. Fir no – 191/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
  9. Fir no- 192/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
  10. Fir no-193/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
  11. Fir no – 197/2022 धारा 504/506 ipc थाना मुखानी
  12. Fir no – 59/2022 धारा 420 ipc थाना काठगोदाम
  13. Fir no 01/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
  14. Fir no 02/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
    पुलिस टीम –
  15. थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार
  16. कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी-थाना दन्या
  17. कानि0 प्रेम सिंह-थाना दन्या
  18. कानि0 इन्द्र कुमार -सर्विलांस सैल

Leave a Reply

Your email address will not be published.