Loading

अल्मोड़ा तहसील को मल्ला महल में स्थापित किए जाने को लेकर चलाया जा रहा नगर व्यापार मंडल व आम नागरिकों और विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर चलाए जा रहे आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है यह जिला प्रशासन से वार्ता के बाद लिया गया निर्णय है । इस आन्दोलन के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान दूसरे चरण मे धरना प्रदर्शन व तीसरे चरण में नगर में मशाल जुलूस और चक्का जाम किए जाने की रणनीति बनाई गईथू
गुरुवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे मल्ला महल में धरना प्रदर्शन मेंजिला प्रशासन द्वारा नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल से बातचीत की गई, वार्तालाप में प्रशासन की तरफ से एडीएम सी एस मर्तोलिया और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान और शिष्टमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री आपदा केवल सती, रेड क्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल , दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, शहजाद कश्मीरी रहे। जिसके बाद 2.30 बजे नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल की जिलाधिकारी से वार्ता हुई, इस वार्तालाप में जिलाधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को लेकर 19 तारीख को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनकी वार्ता कराई जाएगी। और प्रशासन का निर्णय जनहित में रहेगा।
इस आश्वासन के बाद व्यापार मंडल द्वारा आगे के कार्यक्रम जिसमें नगर में मसाल जलूस और 19 तारीख को चक्का जाम के कार्यक्रम को सभी की सहमति से स्थगित कर दिया गया है।
आज के धरना स्थल पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी,सुहैल अहमद ,पियूष तिवारी, प्रकाश रावत, एजाज़ अख्तर,सरफराज अहमद,नवीन चंद्र आर्या,रवि चौहान ,सलिल अहमद ,नमन बिष्ट, नरेंद्र कुमार विक्की,दीवान सिंह बिष्ट,खीम सिंह,दीपक सिंह नायक,अवि वर्मा,राजेश अलमिया,अनिल कुमार वर्मा,संजय सिंह,अंकित गुप्ता, आशु गोस्वामी,बलवंत सिंह राणा,मनोज कुमार वर्मा ,जगमोहन सिंह , आनंद अधिकारी,पवन साह,दलबीर सिद्दकी,दीपका शाह, दीपक वर्मा सुम्मा,गोलू, सलमान अंसारी,राहुल अधिकारी,पंकज सिंह ,कार्तिक खत्री, ललित चम्याल,गोपाल चम्याल,नीरज असवाल,दिनेश चंद्र मठपाल, पूरन सिंह रौतेला,दिनेश रावत, आदि उपस्थित रहे ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.