146 total views


अल्मोड़ा 01 जुलाई, जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने बताया कि दिनॉंक 05 जून, 2022 को अपरान्ह् 4ः15 बजे ग्राम डोल बंगला के पास वाहन सं0 यू0के0 01सी0 6765 वैगनआर डोल आश्रम तिराहे से करीब 100 मीटर आगे हल्द्वानी मोटरमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। उक्त वाहन में वाहन चालक सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा 01 घायल व्यक्ति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा में किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, जैंती/भनोली को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।—-

अल्मोड़ा 01 जुलाई, उप जिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा ने बताया कि दिनॉंक 07 जून, 2022 तहसील द्वाराहाट अन्तर्गत जालली-डहल मोटर मार्ग पर ग्राम चनोली के पास निजी वाहन संख्या डीएल3सी0सी0यू6645 (बलेनो कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस वाहन में कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार उक्त वाहन के दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में जो कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो और लिखित या मौखिक रूप से साक्ष्य देना चाहते हो, तो वे दिनॉंक 06 जुलाई, 2022 तक अथवा इससे पूर्व किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, द्वाराहाट में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

अल्मोड़ा 01 जुलाई, 2022- जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने बताया कि दिनॉंक 13 जून, 2022 को अपरान्ह् लगभग 2ः00 बजे भिकियासैंण-भतरौंजखान सड़क मार्ग पर भिकियासैंण से आगे पनपौला के पास वाहन सं0 यू0के0 01बी-3791 (ऑल्टो कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। उक्त वाहन में मात्र वाहन चालक सवार थे जिन्हें उक्त वाहन दुर्घटना में घायल होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ीकोट (भिकियासैंण) ले जाया गया, जहॉ से उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, भिकियासैंण को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.