एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम कर रही नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,
भतरौजखान पुलिस को मिली कामयाबी, साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, 02 व्यक्ति गिरफ्तार
दिनांक 15/09/2022 को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखे
त के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौजखान *निरीक्षक संजय पाठक* की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर मरचुला की तरफ से आ रहे *वाहन संख्या- UK-06 AA-5336 स्वीफ्ट डिजायर कार* को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, कार को चैक करने पर *तीन कट्टो में 39.320 किग्रा गांजा बरामद* हुआ। उपरोक्त *दोनों व्यक्तियों को गांजा परिवहन करने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया। मामले में *थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक* ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा मरचुला क्षेत्र से अधिक दामों में बेचकर अधिक धन कमाने के लिए रामनगर तराई क्षेत्र को ले जा रहे थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम–
1-तरसेम सिंह पुत्र स्व0 धरम सिंह निवासी बिशनपुर, पो0 बेलपड़ाव, थाना कालाढुगी, जिला नैनीताल।
2-जीवन आर्या पुत्र गोपाल राम. निवासी रतनपुर, पो0 बेलपड़ाव, थाना थाना कालाढुगी, जिला नैनीताल।
कुल बरामदगी– 39.320 किलोग्राम गांजा।
कीमत– 5,89,800 रुपये लगभग
पुलिस टीम –
- थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक, थाना भतरौजखान।
- कानि0 अरविन्द सिंह, थाना भतरौजखान।
- कानि0 संदीप सिंह, थाना भतरौजखान।
- कानि0 जितेन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान।
- कानि0 चालक प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान