134 total views

अल्मोड़ा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज नन्दादेवी मन्दिर मे दो दिवसीय होलीकोत्सव के प्रथम दिन  महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होलिकोत्सव मे स्थानीय महिला होल्यारों ने अपनी प्रतिभा का  मंचन किया जिसे गर्शकों द्वारा काफी लराहा गया कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय व पुष्पा सती द्वारा किया गया ,  जबकि अध्यक्षता  महिला कल्याण संस्था  की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने किया , कार्यक्रम में कई गण्यमान्य लोगो ने अपनी भागीदारी की । जिनका महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष पीता दुर्गापाल ने  होली की टोपी पहनाकर स्वागत किया । 

होलिकोत्सव के पहले दिन महिलाओं ने बैठकी होली, खड़ी होली , नृत्य नाटिका ,  स्वांग तथा  जनसमस्याओं व राजनीति पर आधारित  समस्याओं व प्रथाओं का मंचन किया जिससे कार्यक्रम में शामिल वोगों का भरपूर मनोरंजन  किया ,  कार्यक्रम मे भागीदार टीमों द्वारा किये  प्रदर्शन  के आधार पर उन्हें प्रथम द्वितीय.तृतीय.तथा सांत्वना पुरुष्कार प्रदान किये  गये ।

       होलिकोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम


होलिकात्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द सिंह बगडवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, सुनीता वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र नयाल, डा. रेखा सिलॊरी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ पत्रकारों को अबीर- गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाईयाँ प्रेषित की ऒर सभी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने महिला कल्याण संस्था के होलिकात्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में होली की विरासत को बचाने एंव संवर्धन में महिला कल्याण संस्था की अनुकरणीय पहल हैं।
संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि महिला कल्याण संस्था सामाजिक उद्देश्य की उचित पहल के साथ होली के पावन पर्व पर घरेलू महिलाओं एंव कामकाजी महिलाओं की छिपी प्रतिभा को ऐतिहासिक विरासत को बचाने एंव संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
स्यूनराकोट महिला होली टीम द्वारा राधा- कृष्ण नृत्य की अदभुत प्रस्तुति से दर्शकों को मनमोहित कर दिया।
जॊहार महिला समिति द्वारा चन्द्रबदन खोलो द्वार कन्हॆया तेरे द्वारे खड़े है।
केसर रंग छिड़काओ, कन्हैया तेरे द्वारे खड़े है।
आंचल दल न्यू काँलोनी द्वारा उडे़ उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग का केसरिया
उडे़ रे उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग केसरिया….
सर्वोदय नगर महिला दल द्वारा आये श्याम सुन्दर होली खेलन को, आये नन्दकुँवर होली खेलन को…
स्यूनराकोट महिला टीम द्वारा अंखियन पड़त गुलाल लला, ऎसी खेलो ना होली से प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति आरम्भ की।
निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी, डा. ईला साह, डा. रेखा सिलॊरी, राजेन्द्र नयाल आदि मॊजूद थे।


होलिकात्सव कार्यक्रम का संचालन
संस्था उपाध्यक्ष एंव पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
होलिकात्सव के द्वितीय दिवस कल रविवार को सिद्वबाबा मन्दिर से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जायेगी ऒर उसके बाद स्थानीय एंव बाहर की महिला टीमों द्वारा नन्दादेवी परिसर में होलिकात्सव में प्रस्तुति होगी।


अल्मोड़ा की महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जनशिक्षण महिला समिति, देवी मन्दिर खत्याडी़, रॆलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू कालॊनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, माँ दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11महिला टीमों के साथ सॆम मन्दिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल , बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।


महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पन्त, उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल, रेखा चॊहान, ममता चॊहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनॆना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदति अग्रवाल पाण्डेय द्वारा होलिकात्सव के आयोजन में व्यवस्था जुटाने में लगे थे।
महिला होलिकात्सव में घुश्मेश्वर महिला समिति की लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, राधा तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, दीप लाल साह, शोभा डींगरा, रमा लोहुनी, हेमा तिवारी, कंचना तिवारी, मीनाक्षी जोशी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मॊजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.