103 total views

अल्मोड़ा 16. मार्च .2023 थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत* द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त *ग्राम प्रहरियों की मीटिंग* आयोजित की गयी। सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। उपस्थित ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों/आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया। गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने तथा ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने हेतु कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.