83 total views

गोपेश्वर सम्मेलन में भाग लेंगे उपपा के पदाधिकारी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का जनपद चमोली का जिला सम्मेलन 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में होने जा रहा है जिसमें जनपद चमोली के कार्यकारिणी के साथ ही उत्तराखंड में वैकल्पिक राजनीति की संभावना पर भी गंभीर चर्चा होगी। सम्मेलन में भागीदारी करने हेतु उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी एवं प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी समेत अनेक केंद्रीय पदाधिकारी शनिवार को गोपेश्वर रवाना होंगे।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पिछले डेढ़ दशक के राज्य में ज्वलंत समस्याओं के साथ माफियाराज के खिलाफ निरंतर सक्रिय है। जिसके बाद अब राज्य की संघर्षशील, ईमानदार ताकतें तेजी से उपपा के साथ जुड़ रही हैं। पार्टी को विश्वाश है कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के अनुरूप राज्य को विकसित करने और राज्य की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली राजनीतिक ताकतों, भू माफियाओं से लोहा ले रही उपपा को जनता सचेत रूप से समर्थन देने का मन बना चुकी है।

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि गोपेश्वर में होने वाले सम्मेलन में उनके साथ पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री नरेश नौडियाल पौड़ी, विक्रम सिंह फर्सवान रुद्रप्रयाग, नारायण राम अल्मोड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी के जसवंत सिंह बिष्ट, बी.डी. असनोड़ा गैरसैंण इस सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ माहों में उपपा पूरे राज्य में पार्टी संगठन को सशक्त कर लेगी और आगामी नगर पालिका चुनावों व संसदीय चुनावों में पूरे दम खम से उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.