49 total views
वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी की माता के निधन पर उपपा ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी की माता दया तिवारी का आज निधन हो गया है, वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हल्द्धानी के नीलकंठ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी व उपपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
बागेश्वर के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर उपपा ने जताया शोक
बागेश्वर के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर उपपा ने अपना शोक व्यक्त किया है। चंदन राम दास का आज बागेश्वर में निधन हो गया था वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि वे एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके इस निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उपपा ने उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।