इस बार हेमवतीनन्दन स्टेडडियम् में नही होंगे पुतला दहन ,सुझाये बैकल्पिक स्थान

 36 total views

अल्मोड़ा, 7 जुलाई 2023
उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव 2023 के सफल आयोजन एवं पुतला दहन के लिए स्थान चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में 5 जुलाई 2023 को नगरपालिका अल्मोड़ा में अध्यक्ष दशहरा समिति, दुर्गा महोत्सव समिति तथा अन्य संबंधितों के साथ बैठक की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व पर होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित नहीं किए जाएंगे, क्योंकि स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य गतिमान हैं। उन्होंने बताया कि पुतला दहन के लिए जीआईसी मैदान, डायट मैदान अथवा सिमकनी मैदान विकल्प के तौर पर हैं। पुतला दहन के लिए दशहरा समिति तथा पुतला समितियां आपसी समन्वय के साथ निर्णय करेंगी कि उपरोक्त स्थानों में से किस स्थान पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।