25 total views

बागेश्वर जनपद मे वर्षा व अतिवृष्टि से चार आवास धवस्त हो गए हैं। अब तक 14 लोग आपदा से प्रभावितों मे नामित हो चुके हैं। इस आपदा एक परिवार के तीन सदस्यों के बाल—बाल ज बच जाने के समाचार है थोड़ी सी चूक जानलेवा हो सकती थी । आपदा में दबने से एक बैल की मौत हो गई प्रशासन द्वारा अहेतुक सहायता प्रदान करने की पेशकश की गई है।
जिले के गरुड़ तहसील के ढुकुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र रतन राम का मकान क्षतिग्रस्थ हो गया है जिससे परिवार के चार सदस्य प्रभावित है ।तल्ला पाय्यां निवासी राम मोहन पुत्र राम का मकान भी आपदा की भेंट चढ़ा हुआ है। उनके परिवार के पांच लोग नामांकित हो गए हैं। इसी गांव के मनोज कुमार पुत्र जगदीश कुमार का भी आवासीय घर अतिवृष्टि के कारण ध्वस्त हो गया है। परिवार के तीन सदस्यों की जान बालबाल बच गई।
वहीं, कांडा तहसील के सिमकुना गांव में तारी पुत्र अन राम का मकान प्रभावित हो गया है। मलुवे में दबकर एक बालक की मौत हो गई है। अभी भी जिले में वर्षा का दौर जारी है। जिस कारण लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस जांच में लगे है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रभावितों की रिपोर्ट पर अहैतुक सहायता आदि प्रदान की जायेगी।
अब भू धसाव , व वर्षा से जिला मुख्यालय के लोग भी दहशत में हैं। पानी की निकासी नहीं होने से पहाड़ धंसने लगा है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिससे घरों पर खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को सैम मंदिर वार्ड निवासी हरीश प्रसाद पुत्र गोविंद राम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि गणेश मंदिर व दत्तात्रेय आश्रम नदीगांव को जाने वाले मार्ग पर वर्षा के कारण जिला न्यायालय सड़क मोड़ पर जल भराव हो रहा है। जल निकासी का प्रबंधन नहीं है। वर्षा का पानी चहारदीवारी के सहारे नीचे पहाड़ी की तरफ आने लगा है। जिसके कारण जगह-जगह दरारें पड़ गईं हैं। भूस्खलन की संभावना बनी है। पहाड़ पर बड़े-बड़े पत्थर है। जिनकी जड़ें पानी रिसाव के कारण खाली हो गईं हैं। वह कभी भी नीचे की तरफ खिसक सकते हैं। जिसके नीचे आठ मकान हैं। उन्हें खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने पानी की निकासी करने और भू-विज्ञानी जांच की मांग की है। इधर, सभासद नीमा ड्याराकोटी ने कहा कि पालिका के संज्ञान में भी मामला लाया जाएगा। पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध जरूरी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.