104 total views

अल्मोड़ा में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के अब नकारात्मक प्रभाव सामने आने लगे है , जब भीषण गर्मी होनी चाहिये तब देश के बीस राज्योॆ में वर्षा हो रही है , इस वर्षा के कारण गेहू की खड़ी फसले बर्बाद हो गई है आने वाले दिनों में खाद्यान्न संकट हो सकता है ,इसी बीच अल्मोड़ा जनपद के स्याल्दे ब्लाक से एक बूरी खबर आई एक ओर जहा जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है वही बारिश के बीच बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर टूट गई। यह गनीमत रही कि छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकल आए और किसी को चोट नहीं आई। यह घटना अल्मोड़ा जनपद के तहसील स्याल्दे मे घटित हुई , बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वल्मरा तामाढौन निवासी देव सिंह के मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मकान में देव सिंह के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। ज्यों ही उन्हे भनक लगी वे आवाज सुनकर घर से बाहर निकल आए। छत के मलबे में घर का सामान दब गया है।ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
वल्मरा तामाढौन के क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की। इधर लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा हैं। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 11 और भिकियासैण में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। स्याल्दे। देव सिंह का परिवार घटना के समय रसोई में खाना बना रहा था। यदि वह कमरे के भीतर होता तो जनहानि हो सकती थी। खाना बनाने के दौरान ही धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर आ गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आज भी मौसम साफ नही है दोपहर बाद वारिश होने का अंन्देशा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.