100 total views
एसएसपी अल्मोड़ा ने उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वनवे यातायात व्यवस्था में किया आंशिक परिवर्तन
अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने दिनांक- 18.12.2022 रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।
दिनांक- 18.12.2022 रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा प्रस्तावित है, अल्मोड़ा नगर में वाहनों के अधिक आवागमन के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु समस्त प्रकार के चौपहिया वाहनों के लिये वन वे व्यवस्था अन्य दिनों की भाँति लागू रहेगी।
समस्त जनमानस से अनुरोध है कि दिनांक- 18.12.2022 रविवार को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।