173 total views

दन्या पालीटेक्निक ने किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

अल्मोड़ा  राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा के छात्रों ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में राजकीय पालीटेक्निक द्वाराहाट (कुमाऊं जोन -1) में प्रतिभाग किया। जिसका आयोजन दिनांक 14 फरवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक किया गया, जिसमें अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जनपदों के कुल 16 पालिटेक्निक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री मदन सिंह बिष्ट, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखंड डा0 राजेश उपाध्याय व आयोजक संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना सिंह ने किया।
राजकीय पालीटेक्निक दन्या की टीम ने क्रीडा एवं सांस्कृतिक अधिकारी चंद्र शेखर काण्डपाल के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की कई प्रतिस्पर्धाओं में दन्या के छात्रों ने अपना विजयी स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र दिनेश नैनवाल ने प्रथम स्थान व अंतिम वर्ष के पवन भट्ट द्वितीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में भी पवन भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के गजेन्द्र सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के राहुल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ‌
लम्बी कूद प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के राहुल महरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
4×100 मीटर रिले रेस में गजेन्द्र सिंह, अंकित मेहरा, दीपक जोशी व राहुल महरा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इंडोर इवेंट में अंतिम वर्ष के अंकित महरा ने बैटमिंटन सिंगल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में भी डबल्स में गजेन्द्र सिंह बिष्ट व हिमांशु आगरी की जोड़ी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान में उत्तराखंड के लोकगीत थीम पर प्रस्तुति देते हुए मोहित कुमार, गजेन्द्र सिंह बिष्ट, चारु कुमार टम्टा, जगदीश कुमार टम्टा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं नाटक प्रतियोगिता में नशामुक्त उत्तराखंड थीम पर नाटक प्रस्तुत करते हुए गजेन्द्र सिंह बिष्ट, अंकित महरा, पवन भट्ट, चारु कुमार टम्टा, हिमांशु आगरी व दिनेश नैनवाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक संस्था का आभार व्यक्त किया और बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के फील्ड व ट्रैक इवेंट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले समस्त प्रतिभागी, इंडोर इवेंट में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी व सांस्कृतिक में प्रथम स्थान पर रही टीम को मिलाकर कुल 11 प्रतिभागियों को दिनांक 28 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून में प्रतिभाग हेतु भेजा जाएगा। संस्था के समस्त स्टाफ ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.