31 total views
इंटरसेप्टर प्रभारी ने एनसीसी कैडेटों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
उत्तराखंड पुलिस एप की दी विस्तृत जानकारी *सुश्री ओशिन जोशी सीओ यातायात अल्मोड़ा* के निर्देश पर *प्रभारी इण्टरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त* द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में आए एनसीसी कैडेट्स को *यातायात नियमों, संकेतो व यातायात चिन्हों* के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया। इस बहुउपयोगी जानकारी से अन्य लोगों को भी जागरुक करने को कहा गया।
म0आरक्षी रेखा गोस्वामी पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा सभी एनसीसी कैडेट्स को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर इस बहुउपयोगी एप को डाउनलोड कर इसके लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया गया।