29 total views
अल्मोड़ा, 20 अप्रैल, 2023 राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झॉकी मानसखण्ड का राज्य के समस्त जनपदों के मुख्य स्थानों पर आम जनता के सम्मुख प्रदर्शन किया जा रहा है। मानसखण्ड झॉकी को जनपद अल्मोड़ा में दिनॉंक 21 अप्रैल, 2023 को प्रातः 11ः00 बजे चौघानपाटा से जनपद के विभिन्न स्थानों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।