108 total views

दिल्ली उत्तराखंड के जोशीमठ की आपदा  पर केंद्र सरकार सक्रिृ हो गई  है। पीएम मोदी ने  उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धंसाव पर मुख्यमंत्री पुश्कर धामी  से शहर को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।  रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी से फोन पर जोशीमठ को लेकर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने जोशीमठ में चल रहे राहत-बचाव कार्यों के बारे में एक-एक विषय पर विस्तार से जानकारी ली है। सी एम ने बताया कि  पीएम मोदी ने कहा है कि जोशीमठ को बचाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने वहां के लोगों को राहत बचाव के लिए क्या कार्य हो रहा है और उनको दिक्कत क्या आ रही हैं। कितने परिवार जद में आ रहे हैं। शिविर में रहे रहे लोगों की पुनर्वास की क्या व्यवस्था है, इसके बारे में जानकारी ली है। साथ ही दरारों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने केन्द्र और राज्य के सहयोग पर भी बात की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के दिन से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी ली जा रही है। आज उन्होंने जोशीमठ में आई दरारों से नुकसान और परिवारों को पुनर्वास के आंकलन की जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जोशीमठ की घटना के बाद पहाड़ों पर जो शहर बसें हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार अध्ययन कर रही है।

रविवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा पीएमओ में कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। जोशीमठ के जिला पदाधिकारी भी इस समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद रहे। साथ ही उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कांन्फ्रेन्स से मिटिंग मे जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published.