110 total views

राहुल गांधी के नेतृत्व मे आयोजित “भारत जोड़ो यात्रा” जहां अपने समापन के अन्तिम पड़ाव की ओर है।इस बीच पार्टी ने 26 जनवरी से ” उत्तराखण्ड़ मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की शुरुआत की हरिद्वार से की है। उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में अभियान का शुभारम्भ किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा पूजा कर इस अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का पहला फेज श्रीनगर में समाप्त होगा। जिसके बाद प्रदेश में कई यात्राएं निकली जायेंगी बर्तमान में यह यात्रा भी इसी क्रम में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सबके पास फोन और टीवी नहीं है तो कोई अपने काम धंधे में इतना मशगूल है कि उसे भारत जोड़ो यात्रा के विषय में जानकारी ही नहीं है। इसलिए अंतिम व्यक्ति को भी इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ को लेकर राहुल गांधी भी काफी चिंतित हैं। विशेषकर पूरे हिमालय को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने जियोलॉजिस्ट से पूरे हिमालय को लेकर चर्चा की है। क्योंकि यह घटना न केवल जोशीमठ में हो रही है, बल्कि कर्णप्रयाग, टिहरी, मसूरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल आदि जगह में भी मकानों पर दरारें देखी जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि विकास के नाम पर विनाश की लीला चल रही है। उन्होंने कहा कि इसरो की रिपोर्ट को गायब किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी रिपोर्ट का इस्तेमाल जान माल की रक्षा के लिए किया जा सकता है। राहुल गांधी की जोशीमठ के लोगों के साथ संनेदनाये साझा करने के लिये जोशीमठ आने री संम्भावना है ।

जोशीमठ मे सी एम की काम रोकने घोषणा की बाद भी काम जारी रहा


प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कुछ कहते हैं और अन्य लोग कुछ कहते हैं। जैसे उमा भारती कुछ कहती हैं और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कुछ और वर्तमान मुख्यमंत्री कुछ। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म की बात करते हैं, उनकी कलई जोशीमठ से खुल गई है। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बदरीनाथ से पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट काफी देर से जोशीमठ पहुंचते हैं। जिससे उनकी गंभीरता को समझा जा सकता है। करन माहरा ने कहा कि उन्होंने जब कांग्रेस के साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया, तब जाकर उन्होंने जोशीमठ में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री धामी ने एक बयान दिया था कि जोशीमठ में हर प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। उसके बाद भी एनटीपीसी की टनल में काम लगातार जारी रहा। यह भी मुख्यमंत्री की गंभीरता को दिखाता है। यह सरकार जनता को गुमराह कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.