50 total views

हरेला पर्व के अवकाश की तिथि में संशोधन, अब इस दिन होगी हरेला पर्व की छुट्टी


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने हरेला पर्व के अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। अब 17 जुलाई, 2023 को हरेला पर्व का अवकाश रहेगा। पूर्व में हरेला पर्व का अवकाश 16 जुलाई (रविवार) को घोषित किया गया था। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस आशय का संशोधन पत्र जारी किया है। सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दिनांक 26 दिसंबर 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर 17 जुलाई, 2023 को मनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरांत उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजानिक अवकाश घोषित किए जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.