100 total views

अल्मोड़ा संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 29 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक ग्राम – बसांण (दन्या) के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार ने मार्चपास्ट की अनुमति देकर व 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र दीपक चंद्र जोशी ने 100 मीटर, 200मीटर दौड़, लम्बी कूद, भाला फेंक और गोला फेंक सहित पांच प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर बालक वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की। द्वितीय स्थान पर सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के पवन भट्ट 3 स्वर्ण एक रजत पदक के साथ रहे। बालिका वर्ग में द्वितीय वर्ष की छात्रा गीता बिष्ट ने 100 मीटर, 200मीटर दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की हंसलता गैड़ा दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक के साथ रही।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान 100मीटर स्टाफ दौड़ का भी आयोजन प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु किया गया। स्टाफ दौड़ में श्री त्रिभुवन सिंह, श्री गोविन्द आर्या, श्री मोनू क्रमशः प्रथम, द्वितीय, स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने बताया कि संस्था स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु द्वाराहाट व वहां से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु देहरादून भेजा जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक अधिकारी चंद्र शेखर काण्डपाल ने किया। समस्त खेलकूद प्रतियोगिताओं में श्रीमती बीना, श्री गोविन्द आर्या, श्रीमती किरन तिवारी, प्रकाश पाण्डेय, श्री मोनू , श्री त्रिभुवन सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। श्री ओमप्रकाश, श्री जगदीश जोशी, श्री महेश सिंह ने सहयोगी स्टाफ के रूप में अपना योगदान दिया। समस्त स्टाफ व छात्र – छात्राओं के सहयोग व प्रयास की सराहना व नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा प्रधानाचार्य द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.