35 total views

अल्मोड़ा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी आज अपने पैत्रिक गांव लमगडा स्थित ल्वाली गांव पहुचें 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी का पैत्रिक गांव पहुचने पर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने उनके गांव पहुंचने पर खुशी की गांव की सड़क में जाकर धोनी व उनकी पत्नी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास ल्वाली पहुंचे। यहाँ के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव आये है। और उन्होंने अपने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। विदित है कि कि धोनी 2003 में पहली बार गांव आए थे। आज 20 साल बाद वह दोबारा गांव पहुंचे है।यहाँ पहुंचने पर उनके चाचा चाची व ग्रामीणों ने अपने पैत्रिक घर में उनका स्वागत किया गया। यहाँ उनकी पत्नी व बेटी ने गांव के मंदिरों में अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.