26 total views
अल्मोड़ा 16 अगस्त, 2023 – खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेशों के क्रम में विशेष खद्य पदार्थों की बैधानिकता की जांच के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत् दिनॉंक 11 अगस्त, 2023 से 31 अगस्त, 2023 तक सम्पूर्ण राज्य में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विकासखण्ड हवालबाग के गेवापानी, दौलाघट, गोविन्दपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर मौके पर नष्ट करायी गय तथा सम्बन्धित विक्रेता को चेतावनी दी गयी। इस निरीक्षण में जॉच हेतु 03 खाद्य नमूने (चाय, बेसन व मसाला) लिये गये। जिन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा गया।