30 total views

दिल्ली, 21 सितंबर भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते बृहस्पतिवार तड़के यहां उनके आवास पर निधन हो गया उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने मीडिया को यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष की थी मीड़िया खबरों के अनुसार आज तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया। वह कैंसर रोग से पीड़ित थीं
नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना के लिए अपनी सास और गुरु को याद किय
शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी श्मशान घाट पर सरोजा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सरोजा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, अपने शोक संन्देश मे कहा है कि भरतनाट्यम गुरु, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और एक शानदार नृत्यांगना श्रीमती डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
भरतनाट्यम नृत्यांगना और राज्यसभा सदस्य सोनल मानसिंह ने भी ‘नृत्य जगत में अपार योगदान’ के लिए सरोजा को याद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.