29 total views

बृहस्पतिवार, 02 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा निवर्तमान जिला जज कौशल किशोर शुक्ला को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर स्थानांतरित होने पर पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई व नये जिला जज श्रीकांत पाण्डेय का स्वागत किया गया इस अवसर पर हुए समारोह में अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ला जी के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनकी कर्मठता, प्रतिबद्धता व व्यवहार को स्मरणीय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की समारोह को उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, वरिष्ठ अधिवक्ता अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा, गिरीश चंद्र फुलारा, पी. सी. तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रमेश नेगी आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष बार एसोसिएशन महेश परिहार व संचालन सचिव दीप जोशी ने की। कार्यक्रम में अपर जिला जज पारूल गैरोला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सीनियर सिविल जज रवीन्द्र देव मिश्र, सिविल जज शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शचि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती भावना जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दास्पा, उपसचिव प्रेम आर्य, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सहकोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैनवाल, सुनील तिवारी, विवेक तिवारी, पल्लव गस्याल, एडवोकेट शेखर लखचौरा, पूरन सिंह कैड़ा, शेखर नैलवाल, गोधन बिष्ट, गजेन्द्र मेहता, नीरू तिवारी, विभा पांडे, निर्मला तिवारी, मोहन बिष्ट, कृष्णा बाराकोटी, अक्षय जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.