39 total views

नैनीताल यहा घूमने आई एक महिला पर्यटक की मौत से नगर में हड़कंप मच गया। एक होटल के कमरे से महिला पर्यटक का शव बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद महिला का पति फरार चल रहा है। पुलिस हत्या की आशंका जता रहीइसी ऐगिल से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया था। दंपती तल्लीताल में हल्द्वानी रोड स्थित होटल में ठहरा हुआ था।होटल कर्मचारियों से पत्नी की तबीयत खराब होने व चिकित्सक को लेकर आने की बात कहते हुए पति होटल से निकल गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब वापस नही लौटा तो होटल कर्मियों ने कमरे के पास जाकर खिड़की से अंदर देखा तो महिला बिस्तर में बेसुध अवस्था मे पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
सूचना पर सीओ विभा दीक्षित व एसओ रोहिताश सिंह सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में महिला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। पति के गायब होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने होटल के कमरे से बरामद सामान अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.