110 total views

अल्मोड़ा, 02 जनवरी 2023 अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नव वर्ष 2023 में दिनॉंक 02 जनवरी, 2023 से आम नागरिकों हेतु नगर में संचालित सिटी बस के संचालन में नागरिकों की सुविधा को देखते हुए इस सिटी बस का किराया पालिका के कार पार्किंग से न्यू कलेक्ट्रेट तक रू0 10/- (दस रूपया मात्र) प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी बस के किराये में कमी होने से जहॉ एक ओर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रोत्साहित होगी, वहीं दूसरी ओर नगर वासियों को किराये में बचत से आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने आशा व्यक्त की है कि इस सिटी बस के संचालन एवं किराये की दरों में कटौती किये जाने से आम नागरिकों को अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए नगर से पाण्डेखोला न्यू कलेक्ट्रेट तक आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.