95 total views

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज अक्षय तृतिया के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर दर्शकों के दर्शन के लिए तैयार हो गए। इस वर्ष दर्शनार्थियों के लिये कोई,संख्या तय नही है ,अब अगले छह महीने तक गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। पूजा के बाद मां यमुना जी की डोली को शनि देव धाम के रूप मे बिख्यात खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर सी एम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट मार्गों के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज से शुरू हो शुरू हो गई है। 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का देवभूमि आगमन पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया गया।

यात्रियों पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की जाती है। सी एम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हो रही है । उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की। श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा-आराण कर मां गंगा जी का आशीर्वाद लिया। श्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देश विदेश से जो भी हितग्राही उनके दर्शन करेंगे।

चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। सुरक्षित एवं अन्य यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा रचित संकल्प है। राज्य में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मंत्र कथा मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद सर्वाथ अमृत सिद्ध योग पर 12. 35 पर गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनों के लिये खोल दिए गए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि पूजा अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिजीत मूहूर्त में 12.41 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गाश्वर लाल लाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, धि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिंह राणा, अध्यक्ष कॉपरेटिव विक्रम सिंह, गत्री मंदिर समिति के सचिव सचिव सेमवाल , एडम्सतीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार, सीओ अनुज कुमार सहित मंदिर समिति के कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.