21 total views
अल्मोड़ा। महिला समिति की शनिवार को हुई बैठक में जिला बार की उपाध्यक्ष चुनी गई भावना जोशी का स्वागत किया गया। भावना जोशी समिति की उपाध्यक्ष भी हैं। हाल में हुए जिला बार के चुनाव में उन्होंने सीधे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। बैठक की
अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष तारा पंत ने कहा कि समिति के लिए यह बहुत हर्ष का विषय है। समिति की उपाध्यक्ष भावना ने प्रतिष्ठित बार में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने समिति की ओर से उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि भावना जोशी जिला बार में मिले दायित्व का सही प्रकार से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि समिति की स्थापना में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभा पांडे व मनोरमा बिष्ट इनमें शामिल रहीं हैं। अन्य वक्ताओं ने भी भावना जोशी को मिली सफलता के लिए बधाई दी। एड भावना जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गंगा पांडे कमला जोशी जया जोशी दया जोशी कंचना वर्मा लक्षमी बिष्ट अनीता बजाज जानकी कांडपाल रोहिणी पंत मंजू पंत तारा जीना मंजू मठपाल आदि मौजूद रहे।