128 total views

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्रा रुद्रपुर विधानसभा की संयोजक श्रीमती मीना शर्मा ने कल 17 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे किच्छा बायपास रोड शिवनगर मोड़ से प्रारंभ होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है l श्रीमती शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे l इधर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और भारत जोड़ो यात्रा के रुद्रपुर पर्यवेक्षक किशोरी लाल ने रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी l इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बाबरा महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गुप्ता किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामदयाल सिंह महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिंह महामंत्री विजय अरोरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा पूर्व प्रधान विजय यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी सोफिया नाज निशांत शाही पार्षद बाबू खान डॉक्टर सोनू खान अर्जुन विश्वास जकी रजा मनोज कुमार पूर्व प्रधान लकी कलीम खान सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published.